तरनतारन में नशा तस्करी और हमले के 15 आरोप गिरफ्तार:ड्रग्स और घर में घुसकर मारपीट-फायरिंग के मामले में कार्रवाई




ततरनतारन जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें नशा तस्करी और घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी शामिल हैं। ‘ड्रग्स के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से 10 नशा तस्करों को दबोचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरिंदर लांबा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। थाना वैरोंवाल के एएसआई सुखबीर सिंह ने प्रदीप सिंह निवासी मियांविंड को 6 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। थाना सराय अमानत खां के एएसआई मंगल सिंह ने गश्त के दौरान गुरइकबाल सिंह निवासी कसेल और नछत्तर सिंह निवासी मियांपुर को 4 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना झबल के एसआई बलविंदर सिंह ने सतनाम सिंह और तरसेम सिंह को नशीले पदार्थों के साथ काबू किया। सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें अदालत के निर्देश पर पुलिस रिमांड में ले लिया गया है। घर में घुसकर हमला और फायरिंग दूसरे मामले में खेमकरण थाना पुलिस ने एक घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और फायरिंग करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में 8 अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं। गांव गजल निवासी करनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि 27 अगस्त को हरप्रीत सिंह, बिक्रम सिंह, लवप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह और सुखराज सिंह अपने 8 अज्ञात साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और करनप्रीत के चचेरे भाई गुरचेत सिंह पर दरांती से हमला कर पिस्तौल से गोली चलाई। शोर मचने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस की आगामी कार्रवाई जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों पर सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *