![]()
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की बड़सर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रहे वरिष्ठ नेता राम रतन शर्मा का आज निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार पूरे सामाजिक व राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राम रतन शर्मा ने बड़सर क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई, उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। अंतिम संस्कार के दौरान बड़सर के वर्तमान कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने पूर्व विधायक की अर्थी को कंधा देकर राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत की मिसाल पेश की। आरएसएस के सच्चे सिपाही और राम मंदिर आंदोलन से जुड़ाव दिवंगत राम रतन शर्मा का जीवन वैचारिक रूप से बेहद मजबूत था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सच्चे सिपाही रहे और उनका पूरा जीवन समाज को जोड़ने के लिए समर्पित रहा। वह अयोध्या में बाबरी ढांचा विध्वंस (राम जन्मभूमि आंदोलन) के दौरान भी सक्रिय रूप से शामिल रहे थे, जिसके चलते उन्हें उस समय जेल भी जाना पड़ा था। योग और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान राजनीति के अलावा शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में भी उनका अतुलनीय योगदान था। वह योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ से जुड़े थे। वह योग के माध्यम से बच्चों और आम जनमानस को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सीख देते थे। राजनीति और समाज सेवा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को क्षेत्रवासी हमेशा याद रखेंगे।
Source link
बड़सर के पूर्व विधायक राम रतन शर्मा का निधन:मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक, लखनपाल ने अर्थी को दिया कंधा
