Headlines

रेवाड़ी में चोरी आए चोरों की बाइक को टायर पेंचर:गली में खड़ी कर घर के सामने से दूसरी बाइक चुरा ले गए, VODEO




रेवाड़ी में बाइक चोरी का एक अजीब मामला देखने को मिला है। दो युवक चोरी की बाइक पर चोरी करने गांव नंदरामपुर बास पहुंचे। इसी दौरान चोरों की बाइक का टायर पेंचर हो गया। जिससे अपनी बाइक को गली में एक साइड खड़ा कर दिया और वहीं घर के सामने गली में खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें एक युवक घर के सामने खड़ा होकर निगरानी करता दिख रहा है( दूसरा चुपके से बाइक चोरी कर उसे धीरे-धीर निकाल रहा है। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वहां से निकल जाते हैं। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गली में खड़ी मिली पंच बाइक गांव नंदरामपुर बॉस निवासी हरवंश ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि 26 अगस्त की रात उनके घर के सामने गली में भाई राकेश की बाइक खड़ी थी। रात करीब डेढ़ बजे उसे घर के बाहर कुछ हरकत सुनाई दी। जब उसने बाहर आकर देखा तो घर के बाहर से राकेश की बाइक गायब मिली। आसपास देखने पर उसे गली में पंच बाइक खड़ी मिली। जिसका लॉक टूटा हुआ था। सीसीटीवी में दिखाई दिए युवक शिकायत में बताया कि जब उसने सीसीटीवी की जांच की तो दो युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। जो अपनी बाइक गली में छोड़कर राकेश की बाइक को चुराकर फरार हो गए। जांच करने पर पता चला कि चोर चोरी की बाइक पर आए थे और टॉचर पेंचर होने के कारण उसे गली में छोड़ दिया। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *