![]()
दुर्ग जिले के चंदखुरी गांव में नगर सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख 30 हजार रुपए की ठगी की गई है। आरोपी ने महिला के पति को भरोसा दिलाया कि नगर सेना के अधिकारी से उसकी अच्छी पहचान है और वह नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद आरोपी ने एकमुश्त रकम लेने के बजाय 15 अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख 30 हजार रुपए ले लिए। रकम लेने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित परिवार ने आरोपी से पैसे वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज भी की। मामले की शिकायत ग्राम चंदखुरी निवासी किरण चंद्राकर ने पुलगांव थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी इसरार खान (44), निवासी चंदखुरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी से पहचान का भरोसा देकर ठगी का आरोप पुलिस के मुताबिक, आरोपी इसरार खान की महिला के परिवार से पहले से जान-पहचान थी। इसी का फायदा उठाकर उसने नगर सेना के एक अधिकारी से अपनी पहचान होने की बात कही और नगर सेना में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। नौकरी की उम्मीद में महिला के पति ने आरोपी को रुपए देना शुरू किया। आरोपी ने 15 अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख 30 हजार रुपए लिए। रकम लेने के बाद न तो नौकरी लगी और न ही आरोपी ने पैसे वापस किए। पैसे मांगे तो करने लगा गाली-गलौज काफी समय बीतने के बाद परिवार ने आरोपी से रकम वापस मांगी। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि रकम मांगने पर उसने गाली-गलौज भी की। इसके बाद किरण चंद्राकर ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी इसरार खान (44), निवासी चंदखुरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source link
अधिकारी से पहचान बताकर नगर-सेना में नौकरी का झांसा:15 किस्तों में 6.30 लाख लिए, नौकरी नहीं लगी तो रकम लौटाने से भी किया इनकार
