![]()
नेपाल में आई आपदा के बीच बिलासपुर की एक महिला के लापता होने की खबर से परिजन परेशान हैं। सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी ब्यूटीशियन मंजु रॉय चौधरी (65) 30 लोगों के दल के साथ नेपाल घूमने गई थीं। 25 अगस्त को परिजनों से उनकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मंजु अकेली रहती हैं और वसंत विहार चौक के पास ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। नेपाल जाने से पहले वह 21 अगस्त को बिलासपुर से अकेले कलकत्ता पहुंची थीं। वहां से 30 लोगों के दल के साथ नेपाल के लिए रवाना हुईं। उनका नेपाल दौरा 3 सितंबर तक निर्धारित था। इसके बाद उन्हें नेपाल से वापस लौटना था। परिचित ने मंजु के सुरक्षित होने की दी जानकारी इधर, कलकत्ता निवासी मंजु की एक परिचित ने परिजनों को बताया कि उनके सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की जानकारी मिली है। हालांकि, मोबाइल पर सीधे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस जानकारी के बाद परिजनों को कुछ राहत मिली है, लेकिन मंजु से बात नहीं होने के कारण उनकी चिंता बनी हुई है। प्रशासन भी जुटा तलाश में मामले की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर जिला प्रशासन भी मंजु की तलाश में जुट गया है। प्रशासनिक स्तर पर नेपाल में संबंधित माध्यमों से जानकारी जुटाने और लगातार अपडेट लेने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन भी कलकत्ता और नेपाल में मौजूद अपने संपर्कों के जरिए मंजु और उनके साथ गए दल की जानकारी जुटा रहे हैं। कलकत्ता से दल में हुईं शामिल समीर मंडल ने बताया कि मंजु बिलासपुर से कलकत्ता तक अकेले गई थीं। इसके बाद 21 अगस्त को कलकत्ता से 30 लोगों के समूह के साथ नेपाल के लिए रवाना हुईं। 3 सितंबर को उनकी नेपाल से वापसी होनी थी। नेपाल में आपदा की सूचना के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है। भाई ने प्रशासन से मांगी मदद समीर मंडल ने कहा कि उनकी बहन मंजु रॉय चौधरी बिलासपुर में रहती हैं। वह बिलासपुर से कलकत्ता तक अकेले गई थीं और वहां से 30 लोगों के समूह के साथ 21 अगस्त को नेपाल रवाना हुई थीं। 25 अगस्त को उनसे आखिरी बार मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रशासन से भी उनकी पतासाजी के लिए मदद ली जा रही है। कलेक्टर बोले- सुरक्षित है महिला इधर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल महिला के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। नेपाल में वह अपनी टीम के साथ हैं। हालांकि, उनसे सीधे संपर्क नहीं हो सका है। उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
Source link
बिलासपुर की महिला नेपाल में फंसी,4 दिन से संपर्क टूटा:30 लोगों के साथ टूर पर गई थी ब्यूटीशियन;25 अगस्त को आखिरी बार हुई बात
