![]()
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में शनिवार सुबह सीएम राइज संदीपनी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे ग्राम सूकरी और चुरका के बीच हुआ। बस में चार विद्यार्थी सवार थे। हादसे में चार विद्यार्थियों के साथ बस ड्राइवर और महिला कंडक्टर भी घायल हो गए। सभी को डायल-112 वाहन की मदद से सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, सीएम राइज संदीपनी स्कूल की बस क्रमांक एमपी 04 पीए 2430 शनिवार सुबह गांवों से विद्यार्थियों को लेने जंगल की ओर गई थी। बस में चार विद्यार्थी सवार थे। सूकरी और चुरका गांव के बीच मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस एक पलटी खाने के बाद तिरछी होकर रुक गई। तेज रफ्तार में मोड़ पर बिगड़ा संतुलन स्थानीय लोगों के मुताबिक बस की रफ्तार तेज थी। मोड़ पर चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, तेज रफ्तार की बात की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 का स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे और घायल विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को बाहर निकाला और सभी को तत्काल सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चार विद्यार्थी, ड्राइवर और महिला कंडक्टर घायल हादसे में घायल विद्यार्थियों की पहचान सौरभ ठाकुर (13), पिता संतोष ठाकुर, निवासी ग्राम बंदीछोड़; ऋषभ ठाकुर (14), पिता संतोष ठाकुर, निवासी ग्राम बंदीछोड़; मधु गुर्जर (14), पिता रामस्वरूप गुर्जर, निवासी चारगांव; और रागिनी पाल (15), पिता ध्रुव कुमार पाल, निवासी चारगांव के रूप में हुई है। बस ड्राइवर तुलसी प्रसाद, निवासी ग्राम करणपुर और महिला कंडक्टर वर्षा सिंह, निवासी सोहागपुर भी हादसे में घायल हुई हैं। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि सूकरी और चुरका के बीच स्कूल बस पलट गई थी। हादसे में चार विद्यार्थी घायल हुए हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। मामले में बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Source link
नर्मदापुरम में सांदीपनी स्कूल की बस पलटी, 4 स्टूडेंट घायल:सोहागपुर में सूकरी-चुरका के बीच मोड़ पर हादसा; ड्राइवर और महिला कंडक्टर घायल
