![]()
जालंधर के नकोदर के नूरमहल स्थित मोहल्ला खटिका में एक 22 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में मिला है। युवक चार-पांच दिनों से लापता था। शव मिलने के बाद पता चला कि कुत्तों ने उसके शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया था। मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। उसका शव आज सुबह गांव भंडल हिम्मत रोड के पास बकर खाना के पीछे झाड़ियों में बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, आकाश बचपन से ही अपने ननिहाल में रह रहा था। वह मोहल्ला खटिका निवासी सोहन लाल का नाती था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आकाश पिछले चार-पांच दिनों से घर से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी। पोस्टमार्टम से होगा मौत के कारणों का खुलासा जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि आकाश मानसिक रूप से ठीक नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मृतक के परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Source link
जालंधर में लापता युवक का शव झाड़ियों में मिला:कुत्तों ने खाया मांस, चार दिन पहले घर से अचानक हुआ गायब, मानसिक रूप से परेशान था
