![]()
राजधानी लखनऊ के पुराने शहर में अब लोगों को फूलों की खूबसूरती के साथ अलग-अलग खुशबुओं का अनुभव भी मिलेगा। जिसका उद्घाटन आज रक्षा मंत्री राजनाथसिंह के द्वारा किया जाएगा। हुसैनाबाद घंटाघर के सामने लाजपत नगर क्षेत्र में करीब 2.3 एकड़ में फ्रेगरेंस पार्क तैयार किया गया है। पार्क को लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए ने विकसित किया है। पार्क में देशी सुगंधित पौधों के साथ विदेशी फूलों वाले पौधे भी लगाए गए हैं। 50 से ज्यादा तरह के सुगंधित पौधे पार्क की सबसे बड़ी खासियत यहां लगाए गए सुगंधित पौधे हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक करीब 50 तरह के सुगंधित पौधों को पार्क में शामिल किया गया है। इनमें जूही, जैस्मिन, बेला, मोगरा, गंधराज, चांदनी, रात की रानी, रंगून लता, दिन का राजा, हरी चंपा और रजनीगंधा जैसे पौधे शामिल हैं। इन पौधों को इस तरह लगाया गया है कि पार्क में आने वाले लोगों को अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग फूलों की खुशबू महसूस हो सके। एनबीआरआई के विशेषज्ञों ने पौधों के चयन और उनकी प्रकृति को ध्यान में रखते हुए इस हिस्से को विकसित करने में सहयोग किया है। एनबीआरआई खुद देशी और विदेशी पौधों के संरक्षण, अनुसंधान और बागवानी विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। विदेशी फूलों के पौधे भी आकर्षण का केंद्र पार्क में 20 से ज्यादा विदेशी फूलों और पौधों की प्रजातियों को भी जगह दी गई है। इसका उद्देश्य पार्क को सिर्फ घूमने की जगह बनाना नहीं, बल्कि लोगों को अलग-अलग तरह के पौधों और उनकी खुशबू से परिचित कराना भी है। पार्क में कपूर, स्वीट फ्लैग, मैक्सिकन मिंट, पान, तुलसी, स्टार जैस्मिन, वन तुलसी, नींबू घास, झूठी इलायची, पत्थरचट्टा, पिपली, गार्लिक चाइव्स, ब्राह्मी, जल ब्राह्मी, विक्स प्लांट, सोलन, एक मोगरा, रंगून लता, अल्पसाइस, बेला, मोगरा, गंधराज, चांदनी, हरी चंपा, करी पत्ता, ब्रुनेफेल्सिया, एक्सोरा, तेजपत्ता, रजनीगंधा, फिश मिंट, कैंडी लीफ, स्मोक बुश और रात की रानी समेत कई पौधे लगाए गए हैं। खुशबू के साथ औषधीय और उपयोगी पौधों की जानकारी फ्रेगरेंस पार्क की खासियत सिर्फ फूलों की खुशबू तक सीमित नहीं है। यहां कुछ ऐसे पौधे भी लगाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल पारंपरिक तौर पर औषधीय, मसालेदार या घरेलू उपयोग में किया जाता है। तुलसी, ब्राह्मी, जल ब्राह्मी, पिपली, करी पत्ता, तेजपत्ता और नींबू घास जैसे पौधों के जरिए लोगों को पौधों की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी जा सकती है। एनबीआरआई का वनस्पति उद्यान भी विभिन्न देशी और विदेशी पौधों के संरक्षण और प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। संस्थान के उद्यान में हजारों महत्वपूर्ण पौधों की प्रजातियां और किस्में मौजूद हैं तथा वहां शैक्षिक और जागरूकता से जुड़े कई थीम आधारित सेक्शन भी हैं। सालभर फूल और खुशबू का अनुभव देने की तैयारी पार्क को इस तरह तैयार किया गया है कि अलग-अलग मौसम में अलग-अलग पौधों और फूलों से इसकी खूबसूरती बनी रहे। इसका मकसद लोगों को सिर्फ एक मौसम में नहीं, बल्कि पूरे साल हरियाली, फूल और खुशबू का अनुभव देना है। इससे पुराने लखनऊ के हेरिटेज क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह एक नया आकर्षण बन सकता है। पार्क में एम्फीथिएटर, केंद्रीय फाउंटेन, कैफेटेरिया, सार्वजनिक शौचालय और जॉगिंग ट्रैक जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। दिव्यांग और दृष्टिबाधित लोगों की सुविधा के लिए रैंप और ब्रेल सूचना पैनल की व्यवस्था भी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
Source link
फ्रेगरेंस पार्क का आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे लोकार्पण:हुसैनाबाद घंटाघर के सामने 2.3 एकड़ में तैयार हुआ पार्क, 50 से ज्यादा सुगंधित पौधे
