![]()
धनास स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चे को चोट लगने का मामला सामने आया है। बच्चे के कान पर चोट लगी है और उसे उपचार के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के पिता का आरोप है कि स्कूल से फोन कर बताया गया कि उनका बेटा सीढ़ियों से गिर गया है, जिससे उसे चोट लगी। हालांकि, पिता का कहना है कि बच्चे के साथ पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है और इस बार भी छात्रों की मारपीट के दौरान ही उसे चोट लगी। कुछ छात्र पहले भी करते थे मारपीट पिता के मुताबिक, कुछ छात्र पहले भी उनके बेटे के साथ मारपीट करते थे। इस संबंध में स्कूल के शिक्षकों को पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि घटना के समय भी स्कूल के शिक्षक मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव या कार्रवाई नहीं की। कान पर लगे टांके, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत घटना के बाद पिता बच्चे को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्चे के कान पर टांके लगाए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा फिलहाल कॉन्शियस है, लेकिन उसे सिरदर्द और उल्टी की शिकायत हो रही है। अस्पताल की ओर से बच्चे की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) भी तैयार की गई है। इसकी सूचना संबंधित थाने को भेज दी गई है। अब पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच करेगी और यह पता लगाया जाएगा कि बच्चे को चोट किन परिस्थितियों में लगी।
Source link
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चे को चोट:पिता का आरोप-छात्रों ने की मारपीट, स्कूल प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप; सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती
