![]()
महान स्वतंत्रता सेनानी अनंतराम बर्हीहा की जयंती के अवसर पर 30 अगस्त को मां कौशल्या धाम चंद्रखुरी में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आयोजन में आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कवि सम्मेलन में रायपुर के गीतकार मीर अली मीर, अर्जुनी की कवयित्री तुलश्री भुंजर, बेमेतरा के कवि मनोज वर्मा, बालोदाबाजार के कवि नरेंद्र वर्मा असमान, चंद्रखुरी के कवि राजेंद्र तोपी और बड़े मुंगेली के कवि सुदितलाल वर्मा शामिल होंगे। सभी साहित्यकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन रहेगा विशेष आकर्षण आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य अनंतराम बर्हीहा की जयंती को याद करने के साथ साहित्य और कविता के माध्यम से लोगों को जोड़ना है। मां कौशल्या धाम में होने वाले इस आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीणों और साहित्यप्रेमियों के लिए कवि सम्मेलन विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन से जुड़े लोगों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय स्तर पर साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम
Source link
मां कौशल्या धाम चंद्रखुरी में होगा विराट कवि सम्मेलन:स्वतंत्रता सेनानी अनंतराम बर्हीहा की जयंती पर आयोजन, 30 अगस्त को जुटेंगे साहित्यकार
