Headlines

राजसमंद में निकाय चुनाव के लिए आए 27 नामांकन:नगर परिषद के लिए कांग्रेस से 20, भाजपा से 2 ने फॉर्म भरे; पढ़ें पूरी लिस्ट




राजसमंद में निकाय चुनाव को लेकर जिले की पांचों निकायों से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। शनिवार को राजसमंद उपखंड कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी ओम प्रभा के समक्ष आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। शनिवार को कुल 26 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि एक नामांकन शुक्रवार को प्रस्तुत किया गया था। इस तरह अब तक कुल 27 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी के 20, भाजपा के 2, आम आदमी पार्टी के 1 और 4 निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन शामिल हैं। जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व सभापति अशोक टांक और पूर्व उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली ने भी अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता की पालना को लेकर उपखंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए। नामांकन के दौरान उपखंड कार्यालय के बाहर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह भाटी सहित पार्टी के नेता और समर्थक मौजूद रहे। वहीं भाजपा की ओर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश पालीवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों के लिए इसी रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर अब वार्ड स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न दलों के दावेदारों की ओर से नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है।

कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट भाजपा से नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट आम आदमी पार्टी नामांकन दाखिल करने वालों की लिस्ट निर्दलीय – दावेदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *