![]()
बठिंडा के भुच्चो खुर्द गांव में पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए अपने ही घर पर पेट्रोल बम से हमला करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने बताया कि 26 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि भुच्चो खुर्द में हरजीत सिंह और रणजीत सिंह के घर पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम से हमला किया है। सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर पुलिस तरनतारन इलाके से अनमोलप्रीत सिंह तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि हरजीत सिंह और रणजीत सिंह ने उसे और अमृतपाल सिंह को घर पर पानी की बोतल फेंकने के लिए पैसे देकर बुलाया था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को बस के जरिए तरनतारन से बठिंडा बुलाया गया था। बठिंडा पहुंचने के बाद हरजीत या रणजीत फोन के जरिए उनके संपर्क में थे और उन्हें घर की लोकेशन बता रहे थे। इसके बाद भाइयों ने घर के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और पुलिस को पेट्रोल बम हमले की सूचना देकर सुरक्षा हासिल करने की कोशिश की। पुलिस ने साजिश में शामिल हरजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रणजीत सिंह और अमृतपाल सिंह फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
Source link
पुलिस सुरक्षा पाने के लिए भाइयों ने रची साजिश:बठिंडा में घर पर पेट्रोल बम हमला करवाया; एक भाई समेत 2 गिरफ्तार, 2 फरार
