![]()
हरियाणा के नारनौल शहर में शनिवार को गुलाब डेंटल हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। बाद में मृतक की पहचान हो गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे रामानंद-राधेश्याम धर्मशाला के निकट स्थित गुलाब डेंटल हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को एंबुलेंस की सहायता से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया और पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया गया। 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई पहचान पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय रामसिंह पुत्र मातादीन, निवासी मांदी के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। शराब पीने का था आदी स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर क्षेत्र में देखा जाता था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Source link
नारनौल में सड़क किनारे मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव:पहचान के बाद परिजनों को सौंपी सूचना, पोस्टमॉर्टम से खुलेगा मौत का राज
