Headlines

कबड्डी प्रतियोगिता में बाकड़ी की टीम ने जीते 11 हजार:बुरहानपुर में 24 टीमों में नंबर 1 बनी; भातखेड़ा को हराया




बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम सागफाटा में शनिवार को आयोजित कबड्डी स्पर्धा में बाकड़ी की टीम ने भातखेड़ा को एक अंक से हराकर खिताब जीत लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया, जिसमें विजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम पंचायत सागफाटा में यह कबड्डी प्रतियोगिता हर साल की तरह इस साल भी आयोजित की गई थी। स्पर्धा को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया, जहां लोग छतों पर बैठकर भी मैच का आनंद लेते नजर आए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हंगामा बाकड़ी टीम को 11,000 रुपये दिया गया। दूसरा पुरस्कार कमांडो भातखेड़ा की टीम को 7,000 रुपये, तीसरा पुरस्कार 12 भीलखेड़ी टीम को 5,000 रुपये और चौथा पुरस्कार नावथा टीम को 2,500 रुपये प्रदान किया गया। जगदीश कनासे ने बताया कि इस स्पर्धा में सागफाटा से दो, टुलियामाल से दो, खंडवा जिले के छनेरा से दो, भीलखेड़ी से तीन, बाकड़ी से दो, चेनपुरा से एक और नेपानगर से दो टीमें शामिल हुईं। खंडवा जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, इंदौर, खरगोन, हरदा और बैतूल जिलों से भी टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *