![]()
बटाला पुलिस और एक गिरफ्तार आरोपी के बीच देर शाम उस समय मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इस जवाबी फायरिंग में व्यापारियों से फिरौती मांगने और तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी करने की वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ भारी सुरक्षा के बीच उसका उपचार चल रहा है। बटाला के वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) मेहताब सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बटाला और आसपास के इलाकों में विदेश में बैठे गैंगस्टरों द्वारा स्थानीय व्यापारियों से मोटी फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपियों ने गांव अम्मोनंगल में एक किराना स्टोर को निशाना बनाया था। इसके बाद बटाला मुख्य शहर में एक नामी ज्वैलर स्टोर और एक मेडिकल स्टोर पर भी अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इन वारदातों के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल था और आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा मामले को गंभीरता से लेते हुए बटाला पुलिस की विशेष टीमों ने मुस्तैदी दिखाई और तकनीकी व खुफिया इनपुट्स के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन वारदातों में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर तानी पिस्तौल एसएसपी मेहताब सिंह ने बताया कि किराना स्टोर पर फायरिंग करने वाले दो मुख्य शूटरों में से एक आरोपी आकाशदीप सिंह को पुलिस टीम शनिवार देर शाम वारदात में इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल और छुपाकर रखे गए हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। पुलिस टीम उसे नहर के किनारे एक सुनसान जगह पर ले गई, जहाँ उसने हथियार छिपाने की बात कबूली थी। लेकिन जैसे ही आकाशदीप ने झाड़ियों में छिपाकर रखी पिस्तौल निकाली, उसने पुलिस टीम को चकमा देकर उन पर सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली, विदेशी हथियार बरामद आरोपी द्वारा अचानक की गई फायरिंग के बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी आकाशदीप के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक अत्यधिक आधुनिक विदेशी पिस्तौल (Foreign Pistol) और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का साफ कहना है कि ये आरोपी सरहद पार या विदेशों में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में थे और उन्हीं के इशारे पर पंजाब के अमन-चैन को बिगाड़ने व कारोबारियों को डराने का काम कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
बटाला में फिरौती-फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में घायल:बरामदगी के लिए ले गई गए थे , पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास, पैर में लगी गोली
