Headlines

विधायक-कलेक्टर का व्यापारियों से संवाद, समस्याएं सुनीं:सड़कें बनाने और एटीएम पर कैश का मुद्दा उठा, जल्द समाधान के निर्देश




मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शनिवार को गैरतगंज विकासखंड के देवनगर स्थित तहसील कार्यालय में व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने देवनगर, बम्होरी और सांकल क्षेत्र के व्यापारियों से चर्चा की। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं और व्यापार को बढ़ावा देने पर बात हुई। व्यापारियों ने देवनगर से साढ़े 12 गांव तक सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क खराब होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। व्यापारियों के मुताबिक, वन विभाग से मंजूरी नहीं मिलने के कारण सड़क निर्माण का काम रुका हुआ है। इस पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। नकदी, नेटवर्क और खराब सड़कों की भी शिकायत व्यापारियों ने बैंक शाखाओं और एटीएम में पर्याप्त नकदी नहीं होने की समस्या बताई। इसके अलावा नेटवर्क की परेशानी और खराब सड़कों की मरम्मत नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। व्यापारियों ने सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गौवंश की समस्या भी बताई। उन्होंने इसके स्थायी समाधान के लिए क्षेत्र में गौशाला बनाने और स्थानीय सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। व्यापार बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने की अपील विधायक और कलेक्टर ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने व्यापारियों से स्थानीय स्तर पर व्यापार बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने की अपील की। साथ ही व्यापार और श्रम नियमों का पालन करने की सलाह दी। तहसील कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान तहसील कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर एसपी आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित जिला और विकासखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *