Headlines

बलुआ पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया:न्यायालय में अनुपस्थित रहने पर जारी हुआ था वारंट




चंदौली की बलुआ पुलिस ने शनिवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस को सूचना मिलने पर उनके घर से ही इन्हें पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में महुअर कला गांव निवासी झबलू उर्फ मृत्युंजय पाण्डेय और महेशपुर का दशमी शामिल हैं। ये दोनों न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रह रहे थे। न्यायालय की ओर से पहले इन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन दोनों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया, जिसके बाद बलुआ पुलिस इनकी तलाश में जुट गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इनके ठिकानों पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ राजेश सिंह, यज्ञनारायण यादव, सुग्रीव चौरसिया, देवतादीन और ओमवीर शरद सिंह शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *