![]()
शाजापुर जिला अस्पताल में 7 जुलाई को हुए आकस्मिक निरीक्षण में ओपीडी समय के दौरान डॉक्टर अनुपस्थित थे। अनुपस्थित 9 डॉक्टरों और जिला आयुष्मान समन्वयक पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की। सीएमएचओ डॉ. कमला आर्य ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 7 जुलाई का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। सुबह 10 बजे तक नहीं पहुंचे थे डॉक्टर 7 जुलाई को डिप्टी कलेक्टर नेहा गंगारे और सीएमएचओ डॉ. कमला आर्य ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर सुबह 10 बजे तक अपने कर्तव्य स्थल पर मौजूद नहीं मिले, जबकि ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। इसे सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की गई। कार्रवाई की जद में डॉ. एन.सी. झाला, डॉ. बी.एस. मैना, डॉ. मनोज पंचोली, डॉ. आलोक सक्सेना, डॉ. तेजपाल सिंह जादौन, डॉ. शुभम गुप्ता, डॉ. गोविंद पाटीदार, डॉ. क्षितिज के. मुरारी और डॉ. अजय शिवहरे शामिल हैं। सभी से निर्धारित समय में जवाब मांगा गया है। आयुष्मान समन्वयक भी कार्रवाई जिला आयुष्मान समन्वयक शमसाद मंसूरी को भी नोटिस जारी किया गया है। उन पर कार्यालयीन समय में अनुपस्थित रहने, कार्यों में प्रगति नहीं होने और पात्र मरीजों को आयुष्मान योजना से जोड़ने में लापरवाही का आरोप है। उन्हें प्रत्येक शुक्रवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएचओ ने सभी संबंधित डॉक्टरों और आयुष्मान समन्वयक का 7 जुलाई का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया है। तस्वीरे देखिए… कुछ डॉक्टर हाईकोर्ट जाने की तैयारी में कार्रवाई के बाद कुछ चिकित्सकों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि वे नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट जाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. मैना ने कहा कि फिलहाल सभी संबंधित अधिकारी अपना जवाब तैयार कर रहे हैं और हाईकोर्ट जाने को लेकर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है। निरीक्षण में अन्य खामियां भी मिली थीं औचक निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की अनुपस्थिति के अलावा अस्पताल की साफ-सफाई, ड्यूटी रोस्टर, आयुष्मान कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं में भी कई कमियां सामने आई थीं। इन्हीं अनियमितताओं के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।
Source link
ओपीडी से 9 डॉक्टर समेत 10 कर्मी अनुपस्थित:CMHO ने जारी किए नोटिस; एक दिन का वेतन काटने के आदेश
