![]()
महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल के निजामपुर थाना के गांव में चोरों ने एक ही रात में 11 किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए बिजली की केबल चोरी कर ली। घटना के बाद किसानों में रोष है। पीड़ित किसान की शिकायत पर निजामपुर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ताजीपुर निवासी राजेश ने बताया कि 27 और 28 अगस्त की रात उसके ट्यूबवेल से बिजली की केबल चोरी हो गई। बाद में जानकारी मिली कि आसपास के कई अन्य किसानों के ट्यूबवेलों से भी अज्ञात चोर बिजली की केबल उखाड़कर ले गए हैं। 11 किसानों के ट्यूबवेल बने निशाना शिकायत के अनुसार चोरों ने ओमप्रकाश, गुलजारी सरपंच, इंद्राज नंबरदार, प्रेम सिंह, विक्रम, चेतराम, ओमपाल, सुखराम, हंसराज, कैलाश तथा शिकायतकर्ता राजेश के ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी कर ली। सभी पीड़ित किसान गांव ताजीपुर के निवासी हैं। खेती कार्य प्रभावित होने की आशंका एक साथ कई ट्यूबवेलों की केबल चोरी होने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई केबल बरामद कराने की मांग की है, ताकि खेती का कार्य प्रभावित न हो। पुलिस ने शुरू की जांच निजामपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच उप निरीक्षक विजेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्रों में सुराग जुटाने के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Source link
नारनौल में 11 किसानों के खेतों से केबल चोरी:एक ही रात में दिया वारदात को अंजाम, किसान बोले- अब सिंचाई कैसे करें
