Headlines

सूरजपुर में 2 माह से नगर-पालिका परिषद की बैठक नहीं:विकास और जनहित के मुद्दे लंबित; भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन




सूरजपुर में नगर पालिका परिषद की बैठक दो माह से आयोजित नहीं होने पर भाजपा पार्षद दल ने नाराजगी जताई है। पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द परिषद की बैठक बुलाने की मांग की है। पार्षदों ने बताया कि बैठक को लेकर लगातार ध्यानाकर्षण कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा पार्षद दल ने ज्ञापन में कहा कि परिषद की बैठक नहीं होने से नगर के कई महत्वपूर्ण विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा और निर्णय लंबित हैं। पार्षदों के अनुसार, परिषद की बैठक लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां शहर के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाते हैं। नजूल भूमि और तालाब सौंदर्यीकरण पर चर्चा की मांग ज्ञापन में नजूल भूमि के नवीनीकरण, शहर विकास से जुड़े कार्य, आदर्श नगर पालिका के कार्य, तालाब सौंदर्यीकरण, चौपाटी व्यवस्था और दुकानों की नीलामी सहित कई विषयों को बैठक के एजेंडे में शामिल करने की मांग की गई है। पार्षदों ने इन विषयों पर चर्चा कर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
अधिकारियों को निर्देश देने की मांग पार्षदों ने कलेक्टर से शहर के विकास और आम नागरिकों के हित से जुड़े सभी जरूरी विषयों को परिषद की बैठक के एजेंडे में शामिल करने का आग्रह किया है। साथ ही नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को बैठक आयोजित करने के लिए आवश्यक निर्देश देने की मांग की गई है। बैठक नहीं होने पर उठ रहे सवाल भाजपा पार्षद दल के सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से परिषद की बैठक नहीं होने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर नागरिक सवाल उठा रहे हैं। पार्षदों ने जनहित के मुद्दों पर जल्द निर्णय लेने के लिए परिषद की बैठक तत्काल बुलाने पर जोर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *