Headlines

जालंधर में थप्पड़ मारने की रंजिश में हमला:प्रेग्नेंट पत्नी के साथ जा रहे युवक का सिर फाड़ा, थाने में शिकायत, शिवाजी नगर की घटना




जालंधर में 6 महीने पहले थप्पड़ मारने की रंजिश में हमला कर युवक का सिर फाड़ दिया गया। सिविल अस्पताल पहुंचे युवक की पहचान बस्ती दानिशमंदा के रहने वाले वंश के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह पेंट का काम करता है।
शनिवार देर रात करीब 11 बजे पत्नी के साथ घर जा रहा था कि शिवाजी नगर में गिट्टियां वाले चौक में कुछ लड़कों ने उसके चाचा के लड़के को घेर रखा था। वह झगड़ा सुलझाने के लिए रुक गए और जैसे ही दूसरे पक्ष को समझाने लगे तो उन्होंने तेजधार हथियारों से सिर पर वार कर दिया।
हमले में उनकी पत्नी को भी बीच बचाव करते मामूली चोटें लगी हैं। युवक के पिता रवि ने बताया कि 6 महीने पहले भी उनके भतीजे को लूट के इरादे से शिवजी नगर में रोका गया था। उसने घर पर बताया तो कुछ लोगों ने आकर उन युवकों को थप्पड़ मारकर भगा दिया था लेकिन इसी रंजिश में आज उनके बेटे वंश पर हमला कर दिया गया। फिलहाल थाना नंबर 5 की पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता बोले-मेरा इकलौता बेटा, कुछ हुआ तो छोड़ेंगे नहीं
घायल युवक के पिता रविन ने कहा कि उनका बेटा होशियारपुर में पेंटिंग का काम करता है। वंश उनका इकलौता बेटा है। अगर इसे कुछ हुआ तो वह आरोपियों को छोड़ेंगे नहीं। पिता ने आरोप लगाया कि वह उनके नाम नहीं जानते लेकिन ये पता चला है कि इनमें से एक पूर्व एमपी सुशील कुमार रिंकू की पत्नी सुनीता की कार का ड्राइवर है। हमला करने वाले करीब 10 लड़के थे।
उसने बताया कि काम से वापस लौटने के बाद वह अपनी गर्भवती पत्नी को बाहर घुमाने ले गया था। इसी दौरान उसके छोटे भाई का फोन आया कि कुछ युवकों ने उसे रास्ते में बिना वजह रोक रखा है। जब वह बातचीत के जरिए मामला सुलझाने गीठियां वाला चौक पहुंचा, तो 10-12 अज्ञात हथियारबंद युवकों ने उस पर धारदार हथियार (दात) से सीधा सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो वे धरना देंगे। दूसरे पक्ष ने कहा-आरोप बेबुनियाद हैं दूसरी तरफ जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने इन दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया है। उनका कहना है कि बाहर से आए 3-4 युवकों ने उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज की और बहस शुरू की, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले से पूर्व सांसद सुशील रिंकू या उनकी पत्नी का कोई लेना-देना नहीं है और उनका नाम जबरन घसीटकर छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उनका दावा है कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज जांचने पर पूरा सच सामने आ जाएगा। थाना-5 पुलिस को दी गई है शिकायत
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि झगड़े के असली कारणों और दोषियों की पहचान की जा सके। परिवार का कहना है कि घटना की सूचना और शिकायत थाना-5 पुलिस को दी गई थी। अगर कोई एक्शन नहीं लिया जाता तो वह धरना देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *