Headlines

शिवपुरी में तेज बारिश से पुलिया बही:ग्रामीणों ने महिलाओं को रोका, टला बड़ा हादसा




शिवपुरी बदरवास जनपद के धंधेरा गांव में रविवार को तेज बारिश के बाद पानी के बहाव में एक पुलिया बह गई। ग्रामीणों ने इसकी खराब हालत को देखते हुए एक दिन पहले ही खतरा जताया था। शनिवार को भुजरियां विसर्जन के लिए जा रही महिलाओं को ग्रामीणों ने पुलिया से गुजरने से रोक दिया था। इससे बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद बामौर और इचोनिया गांवों से पानी धंधेरा की ओर आने लगा। तेज बहाव के कारण सड़क पर बनी पुलिया में कटाव शुरू हो गया था। रविवार को पानी का दबाव बढ़ने पर पुलिया पूरी तरह बह गई। भुजरियां विसर्जन के लिए महिलाएं इसी पुलिया से होकर जाती थीं। शनिवार को पुलिया की हालत खराब देखकर ग्रामीणों ने उन्हें वहां से गुजरने नहीं दिया था। धंधेरा निवासी और कोलारस कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलभद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि पुलिया का निर्माण वर्ष 2009 में उनके पिता के सरपंच कार्यकाल में आरईएस विभाग ने कराया था। उनके अनुसार, पुलिया कुछ साल पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। रखरखाव के लिए राशि निकाली गई लेकिन काम नहीं हुआ
धाकड़ ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले पुलिया के रखरखाव के लिए राशि निकाली गई थी। उन्होंने दावा किया कि मरम्मत के दौरान मानकों के अनुसार पत्थर और ठोस मलबे की जगह पिचिंग में मिट्टी भर दी गई। उनका आरोप है कि इसी लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण पुलिया मजबूत नहीं हो सकी और तेज बहाव में बह गई। ग्रामीणों के अनुसार, इस पुलिया से हर साल बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। शनिवार को महिलाओं को पुलिया से गुजरने से रोकने के कारण भुजरियां विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा टल गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *