Headlines

UGC NET Topper, Pulkit Goyal, Alwar News, UGC NET History Result, All India Rank 1, Rajasthan Student Success, UGC NET 2026, Education News


  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • UGC NET Topper, Pulkit Goyal, Alwar News, UGC NET History Result, All India Rank 1, Rajasthan Student Success, UGC NET 2026, Education News

जयपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अलवर जिले के एक किसान के बेटे ने देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। UGC NET जून 2026 के जारी हुए परिणाम में अलवर के खोह दरीबा गांव निवासी पुलकित गोयल ने इतिहास विषय में 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल करते हुए ऑल इंडिया पहली रैंक प्राप्त की है।

पुलकित की इस उपलब्धि से उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले पुलकित ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा सुविधाओं की मोहताज नहीं होती।

जयपुर की हिस्टोरिका अकादमी से की तैयारी

पुलकित गोयल ने UGC NET की तैयारी जयपुर स्थित हिस्टोरिका अकादमी से की। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान अकादमी और वहां के शिक्षकों का उन्हें लगातार मार्गदर्शन मिला।

पुलकित ने अपनी इस बड़ी सफलता का श्रेय हिस्टोरिका अकादमी और मनोज सिंह सर को दिया। उनका कहना है कि सही मार्गदर्शन, नियमित पढ़ाई और लगातार मेहनत ने उन्हें इतिहास विषय में देश में पहला स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गांव के किसान पिता को बेटे की सफलता पर गर्व

अलवर जिले के खोह दरीबा गांव के रहने वाले पुलकित के पिता एक साधारण किसान हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले पुलकित ने अपनी मेहनत से ‘गुदड़ी का लाल’ कहावत को सच कर दिखाया है।

UGC NET में इतिहास विषय में 100 पर्सेंटाइल और ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल करने के बाद पुलकित अब क्षेत्र के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *