Headlines

PUCSC Election 2026 | ABVP SOI Alliance After Nomination Cancellation



पीयू कैंपस में प्रचार करते नेता

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल (PUCSC) चुनाव में मतदान से ठीक एक दिन पहले बड़ा उलटफेर हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) ने चुनावी गठजोड़ का ऐलान किया है। S

.

नामांकन रद्द होने के बाद बदला समीकरण

SOI ने इस बार अध्यक्ष पद के लिए प्रणव को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनकी पात्रता को लेकर विवाद हुआ और उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद SOI सीधे तौर पर अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गई।

DSW कार्यालय और गेट नंबर-2 पर किया था प्रदर्शन

नामांकन रद्द होने के विरोध में SOI कार्यकर्ताओं ने कैंपस में प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने DSW (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) कार्यालय और गेट नंबर-2 पर विरोध जताया। इसके बाद संगठन ने चुनावी रणनीति बदलते हुए ABVP को समर्थन देने का फैसला किया।

ABVP को मिल सकता है वोटों का फायदा

वोटिंग से कुछ घंटे पहले हुए इस गठबंधन को ABVP के लिए अहम माना जा रहा है। SOI के समर्थन से ABVP को उसके समर्थक छात्रों के वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं, अन्य छात्र संगठनों के लिए भी यह नया समीकरण चुनौती बढ़ा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *