Headlines

भिलाई में निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी शुरू:भाजपा ने चारों निकायों के नेताओं को एक मंच पर जुटाया, जीत का रोडमैप समझाया




दिसंबर में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने भिलाई में अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। रविवार को भिलाई भाजपा कार्यालय में चारों नगरीय निकायों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। इसमें भिलाई नगर निगम, भिलाई-चरोदा नगर निगम, रिसाली नगर निगम और जामुल नगर पालिका क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की रणनीति और जमीनी स्तर पर काम करने के तरीके बताए। बैठक में चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, नीलू शर्मा, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत स्थिति में लाने और चारों निकाय क्षेत्रों में संगठन को एकजुट कर चुनावी मैदान में उतारने पर रहा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के नतीजों को बताया ताकत
प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में दुर्ग संभाग की जनता ने भाजपा को अच्छा समर्थन दिया। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री की गारंटी को पूरा करने का काम किया जा रहा है। सवन्नी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिले समर्थन को अब निकाय चुनाव में जीत में बदलने का समय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर लोगों से संपर्क करना होगा और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाना होगा। भिलाई निगम में कांग्रेस को चार मौके, अब भाजपा ने उठाया विकास का मुद्दा
भिलाई नगर निगम को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के पिछले कार्यकाल को भी निशाने पर लिया। सवन्नी ने कहा कि भिलाई निगम में कांग्रेस को चार बार मौका मिला, लेकिन इसके बावजूद शहर में जिस स्तर का विकास होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। भाजपा अब इसी मुद्दे को चुनाव में जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाद अब निगम में भी भाजपा को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मौका है। उनका दावा है कि जनता भी इसी दिशा में सोच रही है। आरक्षण के बाद टिकट पर फैसला
दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद ही भाजपा टिकट वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव जीतने के लिए काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि एक ही बैठक में भिलाई क्षेत्र के चार नगरीय निकायों को लेकर संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। इससे साफ है कि भाजपा चुनाव की घोषणा का इंतजार करने के बजाय पहले से ही मैदान तैयार करना चाहती है। अब आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद टिकट के दावेदारों की सक्रियता और बढ़ने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *