Headlines

Ludhiana Banker Suicide Case | Husband Accused Of Harassment latest update


घर के अंदर चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी मिली साक्षी की लाश।

लुधियाना में लेडी बैंक कर्मी ने सुसाइड कर लिया। उसका शव घर के अंदर पंखे से चुन्नी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने मृतका के पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

.

उनका कहना है कि पति आए दिन बेटी के साथ लगातार लड़ाई-झगड़ा करता था और उसे परेशान करता था। परिवार का आरोप है कि पति की रोज-रोज की प्रताड़ना और कलह से तंग आकर ही उसने फांसी लगाकर अपनी जान दी है।

घटना दुगरी स्थित हिम्मत सिंह नगर की है, मृतका की पहचान साक्षी (33) के नाम से हुई। घटना की सूचना पुलिस को शाम 7 बजे मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बैंकिंग सेक्टर में काम करता था कपल

जानकारी के अनुसार, साक्षी और उसका पति नरिंदर सिंह दोनों ही बैंकिंग लाइन में काम करते थे। दोनों की शादी नवंबर 2016 में हुई थी और उनका एक 5 साल का मासूम बेटा भी है। परिवार यहां एक किराए के मकान में रह रहा था।

मामले की जांच कर रही पुलिस

ढुगरी थाने के SHO गुरदीप सिंह ने बताया अभी मृतक के परिवार के बियान दर्ज कर रहे है, महिला और उसके पति का वुमेन सेल में केस चल रहा था। मारपीट की आज शाम को पुलिस को कंट्रोल रूम पर कॉल आई थी। जिसके बाद मौके पर जा कर शव कब्जे में लेकर परिवार के बियानो पर कार्रवाई शुरू की है। हमें नीचे रहने वाले किरायदारों ने सूचना दी थी।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

चंडीगढ़ में मॉल के पास मिला कंकाल: हत्या कर फेंकी गई लाश, झाड़ियों में पड़ा था; लापता लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

चंडीगढ़ में रविवार दोपहर करीब 2 बजे सेंट्रा मॉल के सामने आमों के बाग में झाड़ियों के बीच एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। सफाई के दौरान कर्मचारियों की नजर पौधों के बीच पड़े कंकाल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *