पुलिस को देख भागा युवक, डोप टेस्ट में 3 नशे:बलटाना में मॉर्फिन, ट्रामाडोल और बेंजोडायजेपाइन की पुष्टि, NDPS एक्ट में केस




मोहाली जिले की बलटाना पुलिस ने नशे के सेवन के आरोप में एक युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, युवक की तलाशी के दौरान कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन डोप टेस्ट में वह मॉर्फिन, ट्रामाडोल और बेंजोडायजेपाइन के लिए पॉजिटिव पाया गया। आरोपी की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी हरमिलाप नगर फेज-2, बलटाना के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त को एएसआई अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ जीरकपुर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि संजीव बिग बाजार के आसपास मौजूद है और नशे का सेवन करता है तथा अन्य लोगों को भी नशा करवाता है। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस सूचना के आधार पर पुलिस टीम बिग बाजार के पीछे स्थित झुग्गी बस्ती में पहुंची। पुलिस का कहना है कि टीम को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। मौके पर उसकी तलाशी ली गई, हालांकि उसके पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस युवक को सिविल अस्पताल ढकोली ले गई, जहां उसका डोप टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में मॉर्फिन, ट्रामाडोल और बेंजोडायजेपाइन की पुष्टि होने पर बलटाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *