Headlines

नशे के खिलाफ मोगा पुलिस का एक्शन:5 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा और जुए का सामान बरामद




गा पुलिस ने नशा तस्करों, जुआरियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में डोडे-पोस्त, हेरोइन, नशीली गोलियां, सट्टे की नकदी और एक लग्जरी गाड़ी बरामद की है। 1. बाघापुराना: सट्टा लगाते एक गिरफ्तार थाना बाघापुराना पुलिस ने 29 अगस्त की शाम करीब 6:15 बजे गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने सुखविंदर सिंह (निवासी बाबा जीवन नगर, बाघापुराना) को दड़ा-सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ दबोचा। आरोपी के पास से सट्टे की पर्चियां, पेन और 880 रुपये की नकदी बरामद कर उसके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 2. निहाल सिंह वाला: XUV 500 गाड़ी से 40 किलो डोडे-पोस्त बरामद थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने 29 अगस्त को दाना मंडी के पास गश्त के दौरान संगरूर जिले के दो तस्करों को दबोचा। आरोपियों की पहचान रिंकू सिंह और सतपाल सिंह (दोनों निवासी बदरुखां, संगरूर) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनकी महिंद्रा एक्सयूवी 500 (XUV 500) गाड़ी को रोककर जब तलाशी ली, तो उसमें से 40 किलोग्राम डोडे-पोस्त बरामद हुआ। 3. अजीतवाल: 17 ग्राम हेरोइन समेत एक काबू थाना अजीतवाल की पुलिस टीम ने भी 29 अगस्त को दाना मंडी अजीतवाल के पास चेकिंग के दौरान कुलदीप सिंह (निवासी कोकरी) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध हालत में रोके गए इस आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 17 ग्राम हेरोइन (चीता) बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 4. सिटी मोगा: 67 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया युवक थाना सिटी मोगा पुलिस ने 29 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे नई दाना मंडी के बाहर नाकाबंदी के दौरान उपिंदर सिंह (निवासी जलालाबाद, धर्मकोट) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से प्रतिबंधित 67 नशीली गोलियां बरामद हुईं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *