![]()
सहसपुर लोहारा ब्लॉक की गोरखपुर खुर्द पंचायत में पक्के पुल की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आपस में फंड जुटाकर कर्रा नाला पर 25 फीट लंबा अस्थायी पुल तैयार किया है। 800 ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए चेकडैम के कंक्रीट पिलरों के सहारे यह ढांचा खुद तैयार किया है। बारिश के दिनों में गांव का संपर्क कटने से बचाने के लिए ग्रामीणों ने एक होकर यह मिसाल पेश की। टीम भेजकर देखेंगे स्थिति: कलेक्टर – मामले में नवपदस्थ कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बताया कि कर्रा नाला की स्थिति की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। मौके का जायजा लेने के बाद पुल निर्माण के लिए उचित प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिस्टम को संदेश… साढ़े 3 साल पहले भी तुड़वाया गया था अस्थायी पुल ग्रामीण छैला बाई और महेशिया बाई ने बताया कि साढ़े 3 साल पहले भी ग्रामीणों ने यहां अस्थायी पुल बनाया था, जिसे प्रशासन ने तुड़वा दिया था। उस समय पक्के पुल के लिए करीब 1.20 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाए जाने की बात कही गई थी, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। लंबे इंतजार के बाद जब अमल नहीं हुआ तो ग्रामीणों को फिर से ये अस्थायी रास्ता बनाना पड़ा।
Source link
ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से बना लिया पुल:6 पिलरों पर टिका ढांचा हर कदम पर डगमगाता है; फिर भी आ-जा रहे 800 ग्रामीण
