Headlines

पंजाब के 12 जिलों में आज बारिश की संभावना:तापमान सामान्य से 1.9° ज्यादा, सुखना लेक का जलस्तर 1162.95 फीट, रेडियल गेट खोला




पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आज, 31 अगस्त को भी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ने के कारण मौसम में खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। चंडीगढ़ के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई, लेकिन यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। पंजाब में सबसे अधिक तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया।
सुखना लेक का रेडियल गेट खोला पिछले तीन दिनों से राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। इस वजह से मौसम काफी उमस वाला हो गया है। पटियाला में केवल एक एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि अधिकतर जिले सूखे रहे हैं। तापमान 33 डिग्री से अधिक रहा है। हिमाचल में हो रही बारिश की वजह से सुखना लेक का जलस्तर बढ़ा है। इस वजह से सुखना झील का जलस्तर बढ़कर 1162.95 फीट पहुंच गया था, जिसके बाद रेडियल गेट खोले गए। तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तीन सितंबर तक पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और लुधियाना व पटियाला के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पंजाब के उत्तरी और मध्य हिस्सों में तापमान 36 से 38 डिग्री, जबकि दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस सप्ताह पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। वहीं, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और पठानकोट, गुरदासपुर व होशियारपुर के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहने की संभावना है। इस सप्ताह पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पहले सप्ताह में राज्य में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। सीमित इलाकों में बारिश पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। मानसून ट्रफ इस समय अमृतसर से होकर गुजर रही है, जिससे पंजाब के कुछ हिस्सों में मौसम पर असर पड़ सकता है और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और जम्मू संभाग के ऊपर सक्रिय है। इसका पंजाब-चंडीगढ़ पर असर सीमित रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *