मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल




मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोल भी बरामद किए हैं। हालांकि, अभी हमले के कारण और फायरिंग करने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। हमले में घायल सलमान (18) और सुमन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जन्मदिन पार्टी मना रहे थे युवक जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार देर रात मोहाली गांव के खेड़ा के पास हुई। यहां कुछ युवक जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। केक काटा जा रहा था। इसी दौरान सलमान भी वहां पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां आए और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और फायरिंग के साथ चाकू से हमला कर दिया गया। चंडीगढ़ की रहने वाली है घायल युवती फायरिंग के दौरान एक गोली सलमान की बाजू में लगी, जबकि सुमन को गोली की किरच लगने से चोट आई। सलमान के भाई के मुताबिक, वह और सुमन दोनों साथ में वहां गए थे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे किसके साथ और किस वजह से वहां पहुंचे थे। सुमन चंडीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *