Headlines

रायसेन के सरकारी गर्ल्स स्कूल में बना ओपन जिम:छात्राओं के लिए लगेंगी 12 एक्सरसाइज मशीनें, दो नए क्लासरूम के लिए भी राशि की घोषणा




रायसेन के शासकीय आदर्श गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य और फिटनेस की सुविधा भी मिलेगी। स्कूल परिसर में ओपन जिम तैयार किया जा रहा है। इसमें 12 अलग-अलग एक्सरसाइज मशीनें लगाई जा रही हैं। छात्राएं स्कूल समय से पहले या बाद में इन मशीनों का इस्तेमाल कर सकेंगी। स्कूल के प्राचार्य राजेश बाथम ने बताया कि सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से ओपन जिम की मशीनें निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। फिलहाल इन्हें स्कूल परिसर में लगाने का काम चल रहा है। 900 से ज्यादा छात्राएं, दो नए क्लासरूम बनेंगे स्कूल में 900 से ज्यादा छात्राएं हैं। कक्षाओं की कमी को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल में दो अतिरिक्त कक्ष बनाने की घोषणा की है। इससे पहले 15 अगस्त को स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन करने पहुंचे थे। छात्राओं की संख्या और कक्षों की कमी को देखते हुए दोनों ने अतिरिक्त कक्षों के लिए राशि देने की घोषणा की थी। राज्यमंत्री ने दो और विधायक ने भी दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए राशि देने की बात कही थी। प्राचार्य राजेश बाथम के प्रयासों से जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के सामने स्कूल की जरूरतें रखी गईं। इसके बाद स्कूल को अतिरिक्त कक्षों की सौगात मिली है। स्कूल भवन की मरम्मत और परिसर को बेहतर बनाने का काम भी चल रहा है। प्राचार्य ने शिक्षकों के साथ किया निरीक्षण सोमवार को प्राचार्य राजेश बाथम ने शिक्षक कमलेश बहादुर, पवन सोनी सहित अन्य शिक्षकों के साथ स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षाओं में चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लिया गया। बारिश के दौरान परिसर में पानी जमा होने की समस्या को भी दूर किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *