Headlines

प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:5 की मौत, 15 झुलसे; 7 घर गिरे; लोग चारपाई पर घायलों को लेकर भागे




यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 झुलस गए हैं। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 50 मीटर के दायरे में आसपास के 5 से 7 मकान भी टूट गए हैं। पुलिस और एयरफोर्स की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ। यह गांव प्रयागराज बॉर्डर पर है। यहां से मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन दो किमी है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 15 मजदूर काम कर रहे थे। आसपास के घरों के कुछ लोग भी घायल हैं। धमाके की आवाज 2 किमी दूर तक सुनाई दी। कुछ ही देर में धुएं का गुबार चारों तरफ छा गया। विस्फोट के बाद पटाखों के चलते लगातार धमाके होते रहे। ग्रामीण झुलसे लोगों को चारपाई पर ले जाते दिखे। फैक्ट्री मालिक का नाम आदिल है। हादसे की तस्वीरें देखिए- पटाखा फैक्ट्री से विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *