Headlines

Ambala Car Accident | Woman Injured in Sector 9 CCTV Viral Video


महिला को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हुआ।

अंबाला के सेक्टर-9 में घर के बाहर टहल रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला करीब 7-8 मीटर तक घिसटते हुए सड़क पर जा गिरी। हादसे में महिला की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। उसका इलाज जारी है। वहीं, हादसे के बाद क

.

27 अगस्त को हुई इस घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हादसे के बाद महिला के बच्चे रोते हुए मां के पास पहुंचते हैं और लिपट जाते हैं। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।

हादसे के बाद मां को लिपटकर रोते बच्चे।

हादसे के बाद मां को लिपटकर रोते बच्चे।

27 अगस्त की शाम हुआ हादसा

CCTV फुटेज के मुताबिक, घटना 27 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजकर 34 मिनट की है। महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान सड़क से तेज रफ्तार में एक कार आई और महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला कई मीटर तक सड़क पर घिसटती हुई दूर जा गिरी। वहीं हादसे के बाद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया।

महिला को उठाने पहुंची पड़ोसी

CCTV में दिखाई दे रहा है कि हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगते हैं। एक महिला घायल महिला को उठाने के लिए दौड़कर पहुंचती है। वहीं, पास में खेल रहे बच्चे भी मौके पर पहुंच जाते हैं। बच्चे अपनी मां से लिपटकर रोने लगते हैं। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद महिला को उठाने पहुंची पड़ोसी महिला।

हादसे के बाद महिला को उठाने पहुंची पड़ोसी महिला।

CCTV के आधार पर कार चालक की तलाश

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। CCTV फुटेज में कार की टक्कर और उसके बाद चालक के मौके से फरार होने की पूरी घटना कैद है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने और आरोपी चालक तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *