Headlines

रोपड़ में क्रूज सवार युवकों को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग:एक की मौत-दो गंभीर; पहले कार से रास्ता रोका, फिर पीछे से स्कॉर्पियो से मारी टक्कर




रोपड़ जिले के मोरिंडा के मुंडियां-ढोलणमाजरा रोड पर रविवार रात रंजिश के चलते कुछ लोगों ने दिन दहाड़े खूनी खेल खेला। क्रूज कार से जा रहे युवकों को आरोपियों ने अपने 15 साथियों के साथ गाड़ी से टक्कर मारी। हादसे के बाद चोरों तरफ से घेरकर अंधाधुंध फायरिंग। इसमें एक युवक की की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए मृतक की पहचान गाँव सरहाणा निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। दिनदहाड़े हुए इस खूनी खेल से इलाके में दहशत फैल गई। बताया गया आरोपी तीन-चार गाडियों से अपने 15- 20 साथियों के साथ आए थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद और हाथा पाई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान पर एक को नामजद करते हुए 15-20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एक दिन पहले छिंज मेले में हुई कहासुनी बनी हत्या की वजह पुलिस को दिए बयान में घायल पुशविंदर सिंह निवासी गाँव सरहाणा ने बताया कि चकलां निवासी मनी से उनकी पुरानी रंजिश है। 30 अगस्त को वह अजय कुमार, जतिंदर सिंह और अमनदीप सिंह के साथ गाँव मड़ौली कलां में आयोजित ‘छिंज मेले’ (कुश्ती दंगल) में गए थे। वहाँ चकलां निवासी मनी और उसके साथियों से अचानक सामना हो गया। पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी और हाथापाई हो गई थी। आरोप है कि इस झगड़े के बाद आरोपी मनी ने अजय कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जानिए— आरोपियों ने कैसे की दिल दहला देने वाली वारदात फिल्मी स्टाइल में गाड़ियों से घेरा, मारी टक्कर पुशविंदर के अनुसार, वारदात के दिन वह अजय कुमार, किरणदीप सिंह, हरिंदर सिंह उर्फ लक्की और नट्ट के साथ अपनी क्रूज़ कार में सवार होकर मोरिंडा की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने मुंडियां गाँव पार किया तो ढोलणमाजरा की तरफ एक ग्रे रंग की आई-20 कार ने उनकी गाड़ी के आगे आकर रास्ता रोक लिया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पुशविंदर उछलकर सीधे खेतों में जा गिरा और उसकी दाहिनी टांग टूट गई। 15-20 हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग कार रुकते ही स्विफ्ट और वरना सहित अन्य गाड़ियों में सवार होकर आए 15 से 20 हथियारबंद युवकों ने अजय और किरणदीप को चारों तरफ से घेर लिया। हमलावरों ने पहले उनके साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में अजय कुमार को कई गोलियां लगीं। उसे तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल किरणदीप सिंह और पुशविंदर सिंह का इलाज रूपनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 6 नामजद सहित 20 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज मामले की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि मुख्य चश्मदीद पुशविंदर सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मनी निवासी चकलां सहित 6 नामजद और 14-15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट, धमकी देने और असला एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *