Headlines

रिटायर्ड ASI ने SSP ऑफिस पर खाया जहर:खन्ना में बोला- पिता प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं दे रहे; SHO बोले- बार-बार शिकायतें देने का आदी




लुधियाना के खन्ना में चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड ASI ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसएसपी ऑफिस के बाहर जहर खा लिया। हालत गंभीर होने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज रहा है। रिटायर्ड ASI अमरजीत सिंह का अपने ही पिता से प्रॉपर्टी और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। उसने कहा कि पिता ने घर बनने के बाद पैसे देने की बता कही थी, लेकिन अब वह पैसे नहीं दे रहे। इसी मामले में कार्रवाई ना होने से वह नाराज था। हालांकि सिटी थाना के SHO ने कहा कि वह जानबूझकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास करता रहा है। उसके खिलाफ पहले ही केस दर्ज हो चुका है। रिटायर्ड ASI ने ये तीन बातें बताईं.. SHO बोले- बार-बार शिकायतें देने का आदी वहीं, सिटी थाना के SHO संदीप कुमार ने बताया कि अमरजीत सिंह बार-बार शिकायतें देने का आदी है और जानबूझकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास करता रहा है। उसके खिलाफ पहले भी DDR दर्ज है। SHO के अनुसार, अमरजीत सिंह पहले भी आत्महत्या करने की धमकी दे चुका है और पुलिस पर दबाव बनाकर अपने अनुसार कार्रवाई करवाने का प्रयास करता रहा है। SHO ने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार ही कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि आज अमरजीत सिंह द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की घटना के संबंध में सिटी थाना-1 में उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ BNS की धारा 226 (कानूनी अधिकार का प्रयोग कर रहे व्यक्ति को मजबूर करने या रोकने के लिए आत्महत्या की कोशिश करना), धारा 270 (सार्वजनिक उपद्रव), धारा 351 (अपराधिक धमकी), और धारा 132 (सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने के लिए बल प्रयोग) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ************** ये खबर भी पढ़ें: प्रेशर कुकर से सिर कुचलकर मां की हत्या: अबोहर में खिड़की तोड़कर कमरे में घुसा बेटा, पहले कपड़े फाड़े, फिर मार डाला; नग्न लाश मिली अबोहर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बेटे ने अपनी 80 साल की मां की हत्या कर दी। वह नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से झगड़ा करने लगा। बेटे का आक्रामक रवैया देखकर मां अपनी जान बचाने के लिए कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *