Headlines

धार में मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई:पुलिस ने 102 वाहनों के चालान किए, करीब ₹1.01 लाख जुर्माना वसूला




धार में सोमवार को यातायात नियम तोड़ने वाले 102 वाहन चालकों पर मोबाइल कोर्ट ने कार्रवाई की। इस दौरान कुल ₹1 लाख 1 हजार का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ममता जैन के मार्गदर्शन में की गई। मोबाइल कोर्ट मांडव रोड स्थित श्याम ढाबे के सामने और इंदौर-अहमदाबाद रोड स्थित सोनू रेस्टोरेंट के पास लगाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जुर्माना वसूलने के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर समझाइश भी दी गई। उन्हें सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क पर सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया। न्यायिक अधिकारी और पुलिस बल रहा मौजूद मोबाइल कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नताशा शेख पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सोनी, जेएमएफसी धर्म कुमार, जेएमएफसी बार्बी जुनेजा अग्रवाल, जेएमएफसी राधाकृष्ण यादव और जेएमएफसी शिखा दुबे मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना, नौगांव थाना और यातायात थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के साथ उन्हें सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रति जागरूक करना भी था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *