![]()
नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा जनपद स्थित मेहरागांव के सरकारी स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा चलाए जा रहे ‘स्कूल ठीक करो अभियान’ के तहत किए गए सोशल ऑडिट में स्कूल की बदहाली का खुलासा हुआ। बिजली, पानी और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं ऑडिट के दौरान पाया गया कि स्कूल में बच्चों के लिए न तो शौचालय की सही व्यवस्था है और न ही पीने का पानी। इसके अलावा क्लासरूम में बच्चों के बैठने के लिए बेंच, पंखे और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं भी गायब मिलीं। एक कमरे में पहली से पांचवीं तक के बच्चे सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि पहली से लेकर पांचवीं कक्षा तक के सभी बच्चों को एक ही कमरे में बिठाकर पढ़ाया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। परिसर में शराब की बोतलें और गंदगी का अंबार स्कूल परिसर के बाहर गोबर और मच्छरों का जमावड़ा तो था ही, साथ ही परिसर के अंदर शराब की खाली बोतलें भी बिखरी मिलीं। इससे स्कूल के माहौल और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभियान की टीम और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से तुरंत सुधार करने की मांग की है।
Source link
एक ही कमरे में पढ़ रहे 5 कक्षाओं के बच्चे:नरसिंहपुर की सरकारी स्कूल में CJP का ऑडिट; परिसर में मिलीं शराब की बोतलें
