Headlines

20 लाख की स्मैक के साथ 3 आरोपी पकड़े:100 ग्राम स्मैक, बाइक और डेढ़ लाख कैश जब्त; टोंक डीएसटी की कार्रवाई




टोंक DST टीम ने एक बार फिर नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में 20 लाख कीमत की करीब 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से एक बाइक और खरीद फरोख्त की करीब डेढ़ लाख रुपए नगद राशि भी जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी रोशन मीना के निर्देशन में की गई है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया किटोंक DST द्वारा नशे पर कड़ा प्रहार करते हुए पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास 3 आरोपी संदिग्ध नजर आए। डीएसटी टीम ने उनसे पूछताछ की तो वे डर गए और नाम पते बताने में झिझक पड़े। उनसे थोड़ा सख्ती से पूछताछ और उनकी तलाशी ली तो उनके पास करीब सौ ग्राम स्मैक मिली। इसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत बीस लाख रुपए की है। बाद में उनके कब्जे स्मैक, बाइक और डेढ़ लाख रुपए जब्त कर लिए। तीनों आरोपियों को पुरानी टोंक थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुरानी टोंक थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दो आरोपियों को पुलिस टोंक थाना पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी नाबालिक को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने दिलशाद (25) पुत्र हमीद निवासी काली पलटन टोंक, सुनील (18) पुत्र राम कल्याण निवासी अकलेरा (झालावाड़) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी नाबालिक को निरुद्ध किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *