Headlines

झाबुआ में केले से भरी पिकअप पलटी:रायपुरिया-पेटलावद मार्ग पर खंभे से टकराकर मकान के बाहर रुकी; जेसीबी से चालक को निकाला




झाबुआ जिले के रायपुरिया में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे केले से भरी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा पेटलावद मार्ग पर सागड़िया चौराहे के पास बने अंधे मोड़ पर हुआ। बिजली के खंभे से टकराते हुए मकान के पास जा रुकी गाड़ी पलटने के बाद काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इस दौरान वह सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली के खंभे से टकराई और पास ही बने एक घर के बाहर जाकर रुक गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से चालक को निकाला हादसे के बाद पिकअप का चालक गाड़ी के अंदर ही फंसा रह गया था। सूचना मिलते ही रायपुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जेसीबी बुलवाकर बचाव काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया और डायल-112 की मदद से इलाज के लिए पेटलावद अस्पताल भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *