Headlines

तरनतारन जेल का जज बाजवा ने किया दौरा:कैदियों की समस्याएं सुनीं; मेडिकल कैंप और बैरकों का भी निरीक्षण किया




तरनतारन डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज-कम-चेयरमैन, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी तरनतारन कंवलजीत सिंह बाजवा ने एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह के साथ सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब का दौरा किया। इस दौरान जेल सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाना, एडिशनल सुपरिंटेंडेंट जतिंदरपाल सिंह बोपाराय, गुरजंत सिंह समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। जज बाजवा ने जेल में बंद कैदियों और बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने जेल सुपरिंटेंडेंट को मौके पर ही संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान जज के निर्देश पर जेल परिसर में मेडिकल कैंप भी लगाया गया। इसमें कैदियों और बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा बैरकों का निरीक्षण कर रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। जेल की मेस में जाकर रसोई की स्वच्छता भी जांची गई। जज बाजवा ने कैदियों से लीगल एड के फॉर्म भी भरवाए जज बाजवा ने कैदियों और बंदियों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लीगल एड के फॉर्म भी भरवाए। उन्होंने संबंधित स्टाफ को इन फॉर्मों की प्रक्रिया जल्द पूरी कर जरूरतमंदों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कैदियों को समाज में सामान्य जीवन जीने और भविष्य में किसी गलत गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुधार के बाद दोबारा जेल आने की स्थिति न बने, इसके लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मुफ्त कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण तरनतारन के नंबर 01852-223291 पर संपर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *