Headlines

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:श्रावस्ती मे रेप कर दी थी धमकी, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई




श्रावस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को करीब 2:00 बजे से 3:00 के बीच त्वरित कार्रवाई की है। भिनगा कोतवाली पुलिस ने घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी सुमित पुत्र विश्वनाथ (बंगाली) को सिसवा पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा। आरोपी मूल रूप से बहराइच जिले के मुर्तिहा थाना क्षेत्र के भगड़िया चौराहा बंगाली पुरवा इंदिरा नगर कॉलोनी का निवासी है। वह वर्तमान में भिनगा कस्बे के नई बाजार, पुराने डाकखाना क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को कोतवाली भिनगा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, घटना की जानकारी किसी को देने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी की तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गईं और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। शुक्रवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिसवा पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित जांच, शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावी पैरवी कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *