Headlines

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पोशाक-झूलों की दुकान सजी:रंगीन लाइट वाले झूले और डिजाइनर पोशाक भक्तों को लुभा रहे हैं




हापुड़ में 4 सितम्बर को जन्माष्टमी पर्व को लेकर अभी से बाजार सज गए हैं। शहर के रेलवे रोड पर मुजफ्फरनगर और वृंदावन के व्यापारियों ने लड्डू गोपाल के श्रृंगार और पोशाक की दुकानें लगाई हैं। भक्तों द्वारा मनमोहक पोशाक और रंग-बिरंगी लाइटों वाले झूलों की खरीदारी शुरू हो गई है। इस वर्ष रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और मोतियों से सजे झूले भक्तों की पहली पसंद बने हुए हैं। छोटे मंदिरों के लिए नन्हे झूले खरीदे जा रहे हैं, जबकि बड़ी झांकियों के लिए आकर्षक झूले उपलब्ध हैं। बाजार में लकड़ी और स्टील के डिजाइनर झूले भी मिल रहे हैं, जो विशेष रूप से वृंदावन से लाए गए हैं। भक्त लड्डू गोपाल की पोशाक के रंग से मेल खाते झूले और सजावटी सामान भी खरीद रहे हैं। पोशाक, मुकुट, बांसुरी और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भी लोग बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंच रहे हैं। लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं की भी काफी मांग देखी जा रही है। रेलवे रोड स्थित श्री श्याम पोशाक एंपोरियम के स्वामी अनिल वर्मा और पारस वर्मा ने बताया कि बाजार में 150 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक की कीमत में विभिन्न डिजाइन के झूले उपलब्ध हैं। लाइट वाले झूले सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं। पोशाक की कीमतें 50 रुपये से 1500 रुपये तक हैं। मुकुट, मोरपंख और लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं की भी अच्छी मांग है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *