Headlines

हिमाचल में 17 IAS और 22 HAS ट्रांसफर:ओंकार शर्मा को ट्रांसपोर्ट का एडिश्नल चार्ज; आरडी नजीम को होम-पावर की जिम्मेदारी




हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 17 IAS और 22 HAS ऑफिसर बदले है। सरकार ने एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (ACS) ट्राइबल डवलपमेंट ओंकार शर्मा को ट्रांसपोर्ट का एडिश्नल चार्ज सौंपा है। इसे लेकर मुख्य सचिव केके पंत ने आदेश जारी कर दिए है। ACS आरडी नजीम को तीन बड़े महकमे होम, विजिलेंस और पावर दिया गया है। अब तक होम और विजिलेंस मुख्य सचिव केके पंत देख रहे थे, जबकि पावर राकेश कंवर के पास था। प्रिंसिपल सेक्रेटरी देवेश कुमार को फाइनेंस, प्लानिंग, इकोनोमिक्स, स्टेटेस्टिक्स और 20 पॉइंट प्रोग्राम दिया गया है। एनिमल हसबेंडरी का एडिश्नल चार्ज भी वह देखते रहेंगे। प्रिंसिपल सेक्रेटरी एम सुधा देवी को फॉरेस्ट और इंडस्ट्री दिया गया है। अब तक फॉरेस्ट महकमा केके पंत देख रहे थे। यहां देखे किसे क्या महकमा दिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *