Headlines

हरियाणा विधानसभा का आज अहम सत्र:11 विधेयक होंगे पेश; विश्वविद्यालयों में कांट्रैक्ट लेक्चरर्स और समरसता अभियान पर हंगामा संभव




हरियाणा विधानसभा में आज सुबह 11:00 बजे से विधानसभा भवन, चंडीगढ़ में अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रश्नकाल और शून्यकाल के साथ-साथ विधायी कार्यों की लंबी सूची पर चर्चा और फैसले होंगे। सत्र के दौरान 11 महत्वपूर्ण विधेयक पेश, विचार और पारित किए जाएंगे। विधायक अशोक कुमार अरोड़ा ने राजकीय विश्वविद्यालयों में कार्यरत संविदात्मक (कांट्रैक्ट) सहायकों और अंशकालिक (पार्ट-टाइम) प्रोफेसरों/लेक्चररों की नौकरी की सुनिश्चितता को लेकर ध्यानाकर्षण सूचना (संख्या-13) दी है। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी इस पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए प्रश्न लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिसे क्लब कर दिया गया है। वहीं हरियाणा निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2024, हरियाणा राज्य खेल संघ अधिनियम 2024, तथा गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड व हरियाणा जन तीव्र परिवहन निगम की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएंगी। गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान पर प्रस्ताव: सत्र में सरकार की ओर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित देशव्यापी ‘गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ पर विशेष संकल्प प्रस्ताव लाया जाएगा। कुरुक्षेत्र के उमरी में ₹124 करोड़ की लागत से 5 एकड़ में गुरु रविदास धाम और 125 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। सीएजी रिपोर्ट और CAG रिपोर्टे टेबल होंगी: वित्त मंत्री द्वारा वर्ष 2024-25 और 2026 की भारत के नियंत्रक-महालेखा परीक्षक (CAG) की कई रिपोर्ट (राजस्व, सिविल, राज्य के वित्त, जीएसटी अनुपालन और निकाय लेखापरीक्षा) सदन की मेज पर रखी जाएंगी। ये 11 विधेयक सदन में विचार व पारित के लिए रखे जाएंगे:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *