Headlines

Gurugram Cow Abuse Case | Bajrang Dal Demands Arrest; CCTV Footage Found


गुरुग्राम में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपी के खिलाफ थाने पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारी।

गुरुग्राम की अमर कॉलोनी में एक बेजुबान गाय के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य करने की घिनौनी वारदात सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिस पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने शिवाजी नगर थाना पुलिस को वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सौंपकर आरोपी के खिलाफ ए

.

उन्होंने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बजरंग दल के केशव प्रखंड संयोजक विक्की ने बताया कि यह घटना अमर कॉलोनी की गली नंबर-1 की है। जहां 30 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गली में खड़ी एक गाय के साथ इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया गया।

आधी रात के समय एक युवक ने अपने घर की छत से मोबाइल में इस पूरी घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर लिया और बजरंग दल के सदस्यों को सौंप दिया। जिसके बाद बजरंग दल की टीम एक्टिव हुई और मामला पुलिस तक पहुंचाया गया।

गुरुग्राम में गाय के साथ कृत्य करने का एक वीडियो भी सामने आया है।

गुरुग्राम में गाय के साथ कृत्य करने का एक वीडियो भी सामने आया है।

आरोपी को पकड़ने की मांग

शिकायतकर्ता विक्की ने बताया कि वीडियो प्राप्त होते ही वे अपनी टीम के साथ अमर कॉलोनी में जाकर घटना के संबंध में आस-पास के लोगों से विस्तृत जानकारी और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाना शिवाजी नगर पहुंचे और एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा।

उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस घृणित कार्य को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने एसडीएम को भी एक मांग पत्र सौंपा हैं।

एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपते बजरंग दल के पदाधिकारी।

एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों को मांगपत्र सौंपते बजरंग दल के पदाधिकारी।

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

थाना अध्यक्ष को सौंपे गए पत्र में बजरंग दल के संयोजक ने पुलिस से आग्रह किया है कि उपलब्ध कराए गए वीडियो और घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जाए। इन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की जा सकती है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी चैक कर रही है।

स्थानीय लोगों में गहरा रोष

इस घटना के बाद से अमर कॉलोनी और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच काफी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की विकृत मानसिकता वाले असामाजिक तत्व समाज और बेजुबान पशुओं के लिए बेहद खतरनाक हैं।

थाना एसएचओ को लिखी गई शिकायत।

थाना एसएचओ को लिखी गई शिकायत।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *