![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में दो बच्चों की मां की देर रात मौत हो गई। मायके पक्ष ने उसके पति और सास पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक महिला की पहचान (29) साल की निशा के रूप में हुई। दोनों एक-दूसरे को स्कूल टाइम से जानते थे। करीब 10 साल पहले निशा की पत्थरों वाली गली के रहने वाले अजय कुमार के साथ लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। परिवार में 9 साल की बेटी और 4 साल का बेटा तक्ष है। छोटे भाई के पास आई कॉली निशा के भाई नरेश कुमार निवासी किशनपुरा ने बताया कि देर रात उसके छोटे भाई विक्की के पास बहनोई अजय का फोन आया। फोन पर उसने बताया कि निशा की मौत हो गई है और वह उसे LNJP अस्पताल लेकर आए हैं। सूचना मिलते ही पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा। गले पर मिले चोट के निशान यहां निशा का शव पड़ा हुआ था। निशा के गले पर चोट के निशान थे। आरोप लगाया कि गला घोंटकर उसकी बहन निशा की हत्या की गई है। इंटरकास्ट लव मैरिज होने के कारण दहेज नहीं मिला था। इसी बात को लेकर पति और सास अक्सर निशा को ताने देते थे। कई बार हो चुकी पंचायत बेटी को तंग करने की वजह से दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। इसके बावजूद अजय का व्यवहार नहीं बदला। अजय शराब पीकर निशा को टॉर्चर करता था। पुलिस ने किया केस दर्ज- नरेश कुमार थाना कृष्ण गेट के SHO नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार के हवाले कर दिया। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Source link
लव-मैरिज के 10 साल बाद विवाहिता की मौत:दो बच्चों की मां, कुरुक्षेत्र में हुई थी शादी; भाई बोला- पति-सास ने गला दबाकर मारा
