Headlines

अमृतसर में तरुण चुघ के घर बाहर AAP का प्रदर्शन:सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में BJP सांसदों के पहुंचने पर विरोध




सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसदों के पहुंचने को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से आज पंजाब में BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अमृतसर में भी AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद और BJP नेता तरुण चुघ के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। AAP नेताओं का कहना है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार की मौत पर BJP के तीन सांसदों का उनके अंतिम संस्कार में पहुंचना सवाल खड़े करता है। पार्टी नेताओं ने BJP से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। AAP ने BJP से 1984 दंगों पर रुख स्पष्ट करने को कहा अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से AAP विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि BJP की ओर से वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि 1984 में दिल्ली में हुए सिखों के कत्लेआम से जुड़े मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गया था और उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी। ऐसे में उनकी मौत पर BJP नेताओं द्वारा शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। अजय गुप्ता ने BJP से सवाल किया कि पार्टी सिखों के साथ खड़ी है या उनके विरोध में। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर सिखों की हत्या और परिवारों को उजाड़ने के आरोप लगे हैं, BJP को उनके संबंध में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। AAP बोली- BJP का पंजाब विरोधी चेहरा सामने आया वहीं AAP विधायक जीवनजोत कौर ने कहा कि हाल ही में सज्जन कुमार की मौत के बाद BJP के कुछ नेता उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि AAP आज यह जानना चाहती है कि BJP सिखों के साथ है या उनके विरोध में। जीवनजोत कौर ने कहा कि समय-समय पर BJP का पंजाब विरोधी चेहरा सामने आता रहा है। उन्होंने कहा कि BJP को 1984 के मामलों से जुड़े लोगों को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *