मां भद्रकाली मंदिर परिसर में मंगलवार 1 सितंबर की संध्या भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती का आयोजन द विजन पब्लिक स्कूल, इटखोरी के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा के सौजन्य से किया जा रहा है। महाआरती को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।द विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि महाआरती के आयोजन को लेकर निर्धारित राशि सोमवार की पूर्व संध्या में मंदिर कार्यालय कक्ष में जमा कर दी गई है। शुल्क जमा करने के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से महाआरती आयोजन की अनुमति दी गई।
Source link
मां भद्रकाली मंदिर में आज होगी भव्य महाआरती, तैयारी पूरी
