Headlines

करनाल में ट्राले की टक्कर से महिला की मौत:बेटे की हालत गंभीर, दो महीने पहले पति की हार्ट अटैक से हुई थी मौत




करनाल में बड़ौता के पास ट्राले की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 45 वर्षीय महिला संतोष की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ौता के पास हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार संतोष अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थी। जैसे ही वे बड़ौता के पास पहुंचे, इसी दौरान एक ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया
अस्पताल में डॉक्टरों ने संतोष को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बेटे का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों और फरार ट्राला चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है। देवर बोला- भाभी और भतीजा बाइक पर जा रहे थे
संतोष के देवर ने बताया कि उसकी भाभी संतोष और भतीजा बाइक पर जा रहे थे। बड़ौता के पास पहुंचते ही ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन संतोष की जान नहीं बच सकी। दो महीने पहले पति की भी हुई थी मौत
परिजनों ने बताया कि संतोष कवि गांव के पास की रहने वाली थी। परिवार में अब मां-बेटा ही रह गए थे। करीब दो महीने पहले संतोष के पति की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब सड़क हादसे में संतोष की मौत के बाद उसका बेटा परिवार में अकेला रह गया है। उसके सिर से मां और पिता दोनों का साया उठ गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *